*नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफतार**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के खिलाफ बीते दिनों इटियाथोक पुलिस ने चाइल्ड प्रोडक्शन एक्ट सहित छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस को आरोपी की तलाश थी।आखिरकार पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें, थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ उस समय छेड़खानी करने की कोशिश की गई, जब वह अकेली थी।आरोप है, युवक ने सूनसान जगह देख उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश करने लगा। नाबालिग लड़की के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। पीड़ित लड़की के मां की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी एवं चाइल्ड प्रोडक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस को युवक की तलाश जारी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया, कि मुखबिर की सूचना पर थाने के एसआई सत्यनारायण यादव मय टीम द्वारा मंगलवार को आरोपी राकेश चौबे पुत्र राजाराम निवासी गिलौली को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया
[6/22, 11:34 PM] प्रभारीमंडल सुरेश कनौजिया: *गोण्डा-पूछ-ताछ के बहाने युवक को परसपुर पुलिस 70 घंटे से बैठाया थाने पर,कर रहे प्रताडित*

*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*

 लगातार कई दिनों से एक व्यक्ति को पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। महिला ने प्रकरण में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। नगर पंचायत परसपुर के मोहल्ला नौशहरा निवासी शबनम ने पुलिस अधीक्षक को पोर्टल के माध्यम से आन लाइन प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि वह निहायत गरीब व मजदूरी पेशा है। बीते 18 जून को दोपहर में थाना परसपुर की पुलिस उसके घर पहुंची। और बिना किसी मामले के उसके पति बड़कऊ को पकड़कर थाने लेकर चली गई। तब से 70 घन्टे से अधिक समय हो रहे है। पुलिस उन्हें थाने पर बैठाकर प्रताड़ित कर रही है। आरोप है कि वह लगातार थाने पर जाकर अपने पति को छोड़ने की याचना करती रही मगर कोई सुनवाई नही हुई। जब कि उसके पति बीमार हैं, पुलिस अभिरक्षा में यदि उनकी मौत हो जाती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी थानाध्यक्ष परसपुर सहित उनके अधीनस्थों की होगी। उसने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया एक लड़की के प्रकरण में बड़कऊ का भाई नामजद अभियुक्त है। उसी में पूछतांछ के लिये बड़कऊ को लाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*