*प्रधानों ने कोरम पूरा करके किया शपथ ग्रहण**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया तहसील संवाददाता आरिफ खान बलरामपुर गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया तहसील संवाददाता आरिफ खान बलरामपुर गोंडा

रेहरा बाजार/बलरामपुर 18 जून। जनपद बलरामपुर  तहसील उतरौला के विकास खंड रेहरा बाजार अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सराय खास में ग्राम प्रधानों ग्राम सभा सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। 26 अप्रैल को जनपद बलरामपुर के ग्राम पंचायतों एक साथ ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के मतदान करवाया गया था।दो मई को मत गणना के बाद ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए।कोरम पूरा न हो पाने की वजह से कुछ प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे। उसी क्रम में आज दिनांक 18 जून शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। सर्व प्रथम नव निर्वाचित प्रधान गंगा राम वर्मा ने शपथ ग्रहण किया और अपने सदस्यों को भी शपथ ग्रहण करवाया। बूधी पुर ग्राम सभा ग्राम प्रधान चन्द्रा वती शपथ ग्रहण किया और अपने ग्राम सभा के सदस्यों को भी शपथ ग्रहण करवाया। ग्राम सभा विजय पुर ग्रांट के प्रधान देवी प्रसाद ने अपने सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में ऐ डी ओ कॉपरेटिव जनार्दन यादव, बृजेश प्रजापति टी ए मनरेगा जेई, शुरेश मौर्य रोजगार सेवक, सफाई कर्मी राज कुमार, राघुवेन्दर यादव की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कोविड पोरोटोकाल का पालन करते हुए उचित दूरी एवं मॉस्क का रखते हुए सम्पन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*