*नवनिर्वाचित दबंग प्रधान पर लगाया पीड़ित महिला ने अश्लीलता करने का आरोप**मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरान*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर
बलरामपुर :- जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र ग्राम सभा हरहटा ग्राम पोस्ट गुदरी थाना गौरा चौराहा का मामला प्रकाश में आया है कि सोनी पत्नी राजू निवासी उपरोक्त ने यह आरोप लगाया कि 31 मई को विपक्षी अलाउद्दीन प्रातः लगभग 8 बजे मेरे घर पर चढ़ आये और प्राथनी को जातिसूचक गालियां देते हुए मारने पीटने लगे और जमीन पर ढकेल कर अश्लीलता करने लगे तब पीड़ता के चिल्लाने और गुहार लगाने से गाँव वाले पहुंचे तब तक विपक्षी गण छोड़ कर भाग गए। पति के आने पर सारी बात जब अपने पति को बताया तो पति ने 112 पर काल किया और जानकारी दी। तब पुलिस ने शिकायत कर्ता को थाने पर लाकर शाम तक बिठाए रखा। विपक्षी अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल जब्बार जो कि काफी दबंग प्रवर्ति का है और सर्कस है। जिसके नाम से कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। वह प्राथनी को डराता और धमकाता रहता है और सुलह करने का दबाव बना रहा और प्रार्थनी के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है। प्राथनी का स्थानीय थाना पर सुनवाई न होने के कारण पीड़िता व पीड़िता के परिवार ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की शरण मे आकर अपनी विपदा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है, और दबंग प्रधान पर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है। अब देखना यह है कि क्या पीड़ित महिला को न्याय मिलेगा या फिर दबंग ग्राम प्रधान के वर्चस्व के आगे पीड़ित महिला की आवाज दब कर रह जाएगी? उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से दुरभाष से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की मामले की चांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें