*कोटेदार ने शिकायतकर्ता एवं ग्रामवासियों को लाठी डंडे से मारकर किया लहुलुहान**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया छपिया संवाददाता कुंवर बहादुर सिंह गोंडा*

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया छपिया संवाददाता कुंवर बहादुर सिंह गोंडा

गोन्डा मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर पर छपिया ब्लाक में  जहाँ एक तरफ़ हर घर को राशन उपलब्ध तो कराने के लिए सरकार नित्य नए प्रयोग कर रहा है वही उत्तर प्रदेश में ऐसे मामले भी देखने को मिल रहा है कि खाद्य सामग्री न मिलने पर शिकायत कर रहे युवक को कोटेदार परिवार द्वारा मार मार कर लहूलुहान कर दिया है।
मामला गोन्डा जिले के छपिया ब्लॉक का है जहाँ पर ग्राम पंचायत नरायनपुर के कोटेदार मोहम्मद आख़िलाख की शिकायत ग्राम के ही दर्जनभर लोगो ने उपजिलाधिकारी, मनकापुर को किया था
SDM द्वारा जांच प्रक्रिया शुरू होते ही कोटेदार आग बबूला हो गया और सप्लाई इंस्पेक्टर के मौजदूगी में शिकायत करने वाले सुधीर श्रीवास्तव सहित निनका देवी, गुड़िया , राधा देवी,गोपाल पांडेय,सूरज,सुरेश सैनी, बृजेश विश्वकर्मा, अशोक चौबे को मौके पर कोटेदार अपने परिवार एवं अन्य ग्राम के कुछ लोगो को पहले से बुलाकर घात लगाकर बैठे थे और शिकायत कर्ता पर टूट पड़े, यहाँ नाबालिक बच्चे का भी ख़्याल नही रखा गया और आदेश 14 बर्ष के सर पर प्रहार करके घायल कर दिया। थानाध्यक्ष छपिया के अनुसार 
Fir दर्ज कर गया है और मुल्जिमों की धरपकड़ की जा रही है।
जिसको चाहेंगे उसको देंगे राशन :- कोटेदार
प्रधानी एवं कोटेदारी एक ही परिवार में
पति कोटेदार तो पत्नी प्रधान
कोटेदार आख़िलाख पर आरोप
लड़ाई पर आतुर रहता है प्रधान पति
विरोधियों को राशन दुकान पर मारा पीटा
SDM ने जांच के लिए गठित किया टीम
राशन वितरण को लेकर हुई थी शिकायत
शिकायतकर्ता सुधीर पर लाठी डंडे से प्रहार
नाबालिक बच्चे आदेश का भी सर फोड़ा
राशन लेने आये बृजेश विश्वकर्मा का राशन कार्ड कोटेदार ने फाड़ा
महिलाओं पर कोटेदार ने किया अश्शील शब्दो का इस्तेमाल
नाराज ग्रामवासियों ने SDM से किया शिकायत छपिया ब्लॉक के ग्रामसभा नरायनपुर का मामला

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*