*परसपुर में बस की चपेट में आने से दो घायल, जिला रेफर**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा मुख्यालय से लगभग 25 की दूरी पर परसपुर  डिग्री कालेज के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचित करने के साथ दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें जिला रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त बाइक और बस को थाने लाकर खड़ा करवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईक सवार दो व्यक्ति परसपुर बाजार से होते हुए रगड़गंज की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक रोडवेज बस की चपेट में एक बाईक आ गई। उसकी टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार चालक समेत दो व्यक्ति वहीं गिरकर अचेत हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने त्वरित घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला रेफर किया है जहां उसकी गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान शाहपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सकतपुर डीहा निवासी अमरजीत पुत्र अनंतराम व कोतवाली करनैलगंज ग्राम गोनई गोसाईं पुरवा करूवा निवासी राम बचन पुत्र भगवान दीन के रूप में हुई है। रोडवेज बस व बाईक को थाने लाकर खड़ा किया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*