*परसपुर में बिजली कटौती पर विकास मंच ने जताया विरोध, डीएम से शिकायत**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*










ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडालयगभगमीटर की दूरी पर परसपुर जानलेवा गर्मी के बीच शाम होते ही दर्जनों बार होने वाली बिजली की अघोषित कटौती से कस्बे वासियों का जीना दुश्वार हो गया है। एक पखवाड़ा से दिन में हो रही कटौती के साथ शाम होते ही मुहल्लों में ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। बताते हैं कि जेई रामा जी के यहां न रहने से उनके अधीनस्थ कर्मी बेलगाम हो चुके हैं। इस बात की शिकायत  विकास मंच के अध्यक्ष डॉ अरून कुमार सिंह ने जिले के डीएम मार्कंडेय शाही को प्रार्थना पत्र देकर की है। साथ ही डीएम को प्रेषित पत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था को शीघ्र सुधार कराने की मांग की है।
मंच के अध्यक्ष डाॅ एके सिंह ने कहा है उपकेन्द्र कर्मियों को ट्रिपिंग की शिकायत करने पर घंटे भर बाद किसी तरह जब आपूर्ति शुरू होती है तब तक दूसरे मुहल्ले में बिजली ट्रिप हो जाती है। यह सिलसिला प्रतिदिन चल रहा है। कर्मी कटौती करके पूरी रात फाल्ट बनाते रहते हैं, जिससे मोहल्ले वासियों को दिक्कत होती है। वहीं नाम न छापने की शर्त पर एक लाइनमैन बताया कि कई रूटों पर बिजली आपूर्ति के वायर वर्षों पुराने व जर्जर हो गए हैं, जिससे लोड बढ़ते ही जल जाते हैं। नागरिकों के आरोप है कि अवर अभियंता सब स्टेशन पर न रहकर मुख्यालय पर रहते हैं, जिससे उपकेन्द्र पर अव्यवस्था रहती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*