*यात्रियों के चोरी करता था मोबाइल*

यात्रियों के चोरी करता था मोबाइल, गिरफ्तार

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा

चारबाग जीआरपी ने पकड़ा शातिर चोरखनऊ । जीआरपी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेज दिया है ।

जीआरपी पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव के
आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन में चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने को अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चारबाग जीआरपी प्रभारी अंजनी मिश्रा  के नेतृत्व में शुक्रवार को
एसआई अरूण कुमार सिंह द्वारा चेकिंग अभियान कर रहे थे, इस दौरान प्लेटफार्म नं. 1 रेलवे स्टेशन उतरेटिया से एक युवक को दबोच लिया गया । पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो काशिम पुत्र शम्मू निवासी कहार का पुरवा, थाना कोतवाली नगर, जिला रायबरेली बताया। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन रेडमी व आनर कम्पनी के बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बतायी जा रही है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*