*असंगठित क्षेत्र के कर्मकारो के लिए शासन द्वारा उठाया गया अभूतपूर्व कदम -: भूपेंद्र मिश्रा श्रम प्रर्वतन अधिकारी बलरामपुर**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोंडा
बलरामपुर।असंगठित क्षेत्र के कर्मकारो को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन करके उसका पोर्टल लॉन्च कर दिया।पोर्टल पर 45 प्रकार श्रमिक जैसे धोबी, नाई, दर्जी, माली, कुम्हार, रिक्शा चालक, ठेला चालक, आटो चालक, शब्जी एवं फल विक्रेता, खेतिहर मजदूर आदि upssb.in पर अपने आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, राशनकार्ड संख्या, नामिनी का आधार कार्ड नंबर लेकर निकट के जनसेवा केन्द्र या श्रम विभाग बलरामपुर कक्ष संख्या 201 में सम्पर्क करके अपना पंजीकरण करवा कर बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं श्रम प्रर्वतन अधिकारी उतरौला श्री भूपेंद्र मिश्रा द्वारा बताया गया कि पंजीयन पश्चात श्रमिक की मृत्यु होने पर 2 लाख की सहायता तथा विकलांग होने पर विकलांगता के आधार पर धनराशि दी जाएगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें