*पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु से पत्रकारों में आक्रोश**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय पर पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु से आक्रोशित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा था।गोंडा ,प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु से जनपद के पत्रकारों में रोष व्याप्त है।उक्त घटना के विरोध आज जनपद के सैकड़ों पत्रकार जिला सुचना कार्यालय में एकत्रित होकर मृत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन किया उसके बाद सभी पत्रकार एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह को सौंपा ।उक्त ज्ञापन में घटना की सी बी आई जांच करने,एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने,मृत परिवार के परिजनों को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की गई।उक्त अवसर पर पत्रकार संघ के महामंत्री शिव कुमार द्विवेदीह, मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया, शिव कुमार कनौजिया वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी,उमानाथ तिवारी,राज कुमार सिंह, कृष्णा,राजमंगल सिंह,प्रवीण श्रीवास्तव,तुफैल खान,किशोर जायसवाल, ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया,विकाश सोनी आदि कई पत्रकार उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें