*बीडियो की नाक के नीचे हो रहा भ्रष्टाचार - अमित यादव**ब्लाक कर्वी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाकपा ने दिया ज्ञापन* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

चित्रकूट:११जून २०२१ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल चित्रकूट के पदाधिकारियों ने जिला सचिव का.अमित यादव के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी कर्वी, चित्रकूट को दो सूत्री ज्ञापन सौंपा।
  का.अमित यादव ने कहा कि हमारे जिले का गरीब मजदूर, किसान कोविड महामारी के चलते वह सरकार की लचर व्यवस्था के के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। प्रदेश सरकार कुछ मजदूरों को एक एक हजार रुपए देकर शेखी बघार रही है। मंहगाई की पराकाष्ठा ने गरीब व मध्यम वर्ग की रीढ़ तोड़ दी है । पंचायत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद से जो भी कार्य कराते गए वे केवल कागजों में हुए जिनका भौतिक सत्यापन कराकर उच्च स्तरीय जांच कराया जाना चाहिए।   उधर अधिकारियों से की बार मौखिक शिकायत के बावजूद ब्लाक-कर्वी के कर्मचारी जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने आदि में अवैध वसूली बेरोकटोक चल रही है जिस पर एक हफ्ते के भीतर  तत्काल प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई तो भाकपा जिला कौंसिल चित्रकूट आन्दोलन करने को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
    ज्ञापन देने में का. रविकरन, का.दादूराम,का.कमलेश आदि थे।
          अमित यादव एड
          (जिला सचिव)
         सीपीआई चित्रकूट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*