*सोशल मीडिया पर सभासदों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए टिप्पणी करने वाले शख्स ने मांगी माफी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता मुशीर खान गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता मुशीर खान गोंडा

गोंडा। बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पालिका परिषद गोंडा के सभासदों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स ने कल देर शाम सार्वजनिक रूप से समस्त सभासदों और नगर पालिका अध्यक्ष आके प्रतिनिधि श्री कमरुद्दीन की मौजूदगी में अपनी बात रखी दूसरे पक्ष से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राजेश पांडे भी मौजूद रहे दोनों माननीयों की मौजूदगी में टिप्पणी करने वाले शख्स ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें नगर पालिका परिषद गोंडा के किसी भी सभासद से कोई व्यक्तिगत बैर नहीं है और जो बात उन्होंने फेसबुक के माध्यम से कही थी उसके लिए उन्होंने तुरंत ही फेसबुक पर ही माफी भी मांग ली थी लेकिन सभासदों ने इस बात को तूल देते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो मेरे इस तरीके से अगर किसी सभासद को कोई व्यक्तिगत ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं स्थानीय टाउन हाल में आयोजित इस मीटिंग में पूर्व चेयरमैन श्री कमरुद्दीन और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राजेश पांडे के साथ करीब 20 से ज्यादा सभासदों की मौजूदगी भी रही। इसके पहले इस मामले में नया मोड़ तब आया था जब नगर कोतवाल आलोक राव ने यह कहते हुए प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया था कि सभासद संघ के अध्यक्ष एक विशेष जाति से ताल्लुक रखते हैं और यदि यह प्राथमिकी दर्ज की जाती है तो यहां सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*