*बारिश ने बदली नगर की तस्वीर - कार्यालय नगर पालिका के पास बहने लगी विकास की गंगा* *ब्यूरो मंडल प्रभारी आरिफ संवाददाता बलरामपुर*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया आरिफ संवाददाता बलरामपुर
बलरामपुर :- जनपद में मूसलाधा बारिश होने के कारण सिर्फ एक घंटे की बारिश ने ही शहर की तस्वीर बदल दी। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। बारिश होने के कारण राहगीरों व दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को काफी परेशानी होने लगी। कई मोहल्लों में बारिश का पानी घरों में घुसने लगा। जल भराव के कारण कार्यालय नगर पालिका परिषद के समीप सड़क भी पूरी तरह से तालाब में तब्दील होता नजर आया वाहनों के आधे चक्के यहां पानी से डूब कर जा रहे थे वहीं बारिश का पानी भी घर में घुस रहा था। बेहतर जल निकासी न होने के कारण नाली का गन्दा पानी सड़कों पर बहने लगा। पानी के साथ-साथ नाली में जमा कचरा भी सड़क पर फैल गया। इस कारण आम लोगों को सड़क से आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। जो शहर में किए गए विकास कार्य को उजागर कर रहा है हो। जैसा कि आप वीडियो में साफ-साफ देख सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें