*पोषण वाटिका पर जूम ऐप पर प्रशिक्षण संपन्न**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर, गोंडा द्वारा  पोषण वाटिका के महत्व व स्थापना पर  जूम ऐप के  सहयोग से ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को  जागरूक किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डा. ओम प्रकाश ने किसानों एवं वैज्ञानिकों का स्वागत उद्बोधन में पोषण वाटिका की महत्ता बताते हुए कृषि विज्ञान केन्द्रों की भूमिका से किसानों को अवगत कराया व किसानों को बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया जिससे घर के अगल बगल या पीछे की तरफ पोषण या गृह वाटिका की स्थापना कर कुपोषण जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। मुख्य अतिथि के रूप में उप निदे शक उद्यान, देवीपाटन मंडल के श्री अनीश श्रीवास्तव जी ने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया कि खरीफ के लिए सब्जी किट 90 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। प्याज की खेती के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों की जोत 0.2 से 0.4 हेक्टेयर तक हैं उन्हे खरीफ सत्र में प्याज की खेती कर किसानों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसका सग्गा भी बेचकर, वजन व रेट भी रबी की तुलना में दुगना मिलता है, जिससे भाइयों को अच्छी आमदनी मिलेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक प्रसार डा. ए. पी. राव ने किसानों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि अब बायोफोर्टीफाइड किस्मों को भी अपने खेत पर लगाना चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी,  मारकंडेय सिंह ने भी नेफेड की सब्जी किट को बहुत अच्छी व सस्ती बताया, जिसमें चार तरह के बीज दो सौ ग्राम भिड़ी, सौ-सौ ग्राम , लोबिया, तरोई, लौकी है। जिसको किसान भाई 20 रू भुगतान कर उद्यान विभाग, गोण्डा या हमारे केन्द्र पर आकर ले सकते है। आपको पोषण वाटिका से संबंधित जानकारी व किट दी जाएगी। साथ में अन्य योजनाओं जैसे मनरेगा के तहत मुख्यमंत्री स्वरोजदान योजना के अंतर्गत 2 हेक्टेयर से जोत वाले किसान बिना कुछ खर्च किए, श्रमिकों का भी खर्च विभाग ही वहन करेगा, फलदार पौधों या गुलाब का रोपण कर लाभ ले सकते है। विश्व विद्यालय के सब्जी विभाग के सह प्राध्यापक डा. जी. सी. यादव ने पोषण वाटिका में सब्जी उत्पादन जो सरकार की नीति भी है, के बारे में बताया। डा. ए. के. सिंह ने  पोषण वाटिका में फलोत्पादन के गूढ़ मंत्र बताए, अपने प्रस्तुतिकरण में इसका रेखांकन, दूरी, फल पौध की प्रजाति, उनके गड्ढे की तैयारी व अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा किया। इस वाटिका में उपर के हिस्से में फलों व नीचे की भूमि मौसम के अनुसार सब्जियों का रोपण कर अपने परिवार की सब्जियों व फलों की आपूर्ति कम से कम लागत में किया जा सकता हैं। जिससे प्रत्येक परिवार स्वस्थ व निरोग रह सके। केंद्र के डा. एम.के पांडे, वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष ने पोषण वाटिका बनाने के लिए प्रेरित करते हुए छायादार जगहों पर नरेन्द्र सूरन 5 व 8, गजेन्द्र, नरेन्द्र हल्दी एक व राजेन्द्र सोनिया, शकरकन्द की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया।  इस कार्यक्रम का आयोजन  व संचालन गृह वैज्ञानिक डा. अर्चना सिंह द्वारा किया गया। उन्होने बताया कि मानव पोषण में फल तथा सब्जियों का बहुत महत्व है। संतुलित आहार व्यवस्था में इनका प्रमुख स्थान होता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 120 ग्राम फल तथा 300 ग्राम सब्जी का सेवन करना चाहिए। 300 ग्राम सब्जी की मात्रा में 125 ग्राम पत्ते वाली सब्जी 100 ग्राम कंदवाली तथा 75 ग्राम अन्य सब्जियों से पूरी की जानी चाहिए जबकि फलों तथा सब्जी की उपलब्धता क्रमशः 80 व 120 ग्राम है। जो बहुत कम है इसका प्रमुख कारण फलों तथा सब्जियों का कम उत्पादन तथा बढ़ती हुई मंहगाई है इन्हें बाजार से खरीदकर खाना हर परिवार के लिए संभव नहीं होता। फलों एवं सब्जियों के सेवन से विटामिन एवं खनिज तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है। सब्जियों और फलों से विटामिन ए, बी, सी, लोहा तथा कैल्शियम जैसे आवश्यक तत्व मिलते हैं। जितनी भी जमीन उपलब्ध हो, उसमें हम जहर मुक्त सब्जियों को उगा सकते हैं। कार्यकम के अंत में डा. राम लखन सिंह ने प्रशिक्षणाथियों का धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस आनलाइन कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक गण, रोहित, ई. उत्कर्ष के साथ गोण्डा के चंद्रमणि, विनय, विकास समेत 25 किसानों ने भाग लिया व विकास सहित अन्य किसानों का शंका समाधान भी किया गया।
 
   अर्चना सिंह,वैज्ञानिक
कृषि विज्ञान केन्द्र, मनकापुर, गोण्डा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*