*पीड़ित महिला ने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोंडा
बलरामपुर। उतरौला तहसील के अंतर्गत थाना साहदुलानगर जनपद बलरामपुर की निवासी खुर्शीदा बानो पत्नी खलील अहमद ने उप जिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताते चलें नौरंगडीह कूरथुआ खानपुर की खुर्शीदा बानो पत्नी खलील अहमद ने माननीय मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री जी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि रफी अब्दुल वफ़ा पुत्र इनामउल्लाह के बाथरुम व नाली की पानी खलिहान मे जाने से उसकी बदबू से घर के पास खलिहान होने से आस-पास के लोगों में गम्भीर बिमारी फैल रही है। कई बार कहने के बाद भी दबंगों द्वारा नाली व बाथरुम का गंदा पानी बंद नही किया गया जिससे तंग आकर 10 वर्षीय बालिका ने भी एसडीएम उतरौला को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले भी एसडीएम उतरौला के आदेश पर लेखपालों रघुराज व कानुनगो राजबहादुर ने जमीन की पैमाईश करके खलिहान की जमीन जा रहे पानी को बंद करने के लिए कहा था लेकिन उसके बाद भी नाली व बाथरुम का गंदा पानी बंद नही किया गया। कुछ लोगों का कहना है कि लेखपाल व कानुनगो की मिली भगत से नाली व का पानी अभी तक बंद नही हो पाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें