*लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए, जानें महिला आयोग की मेंबर ने क्यों दिया ये विवादित बयान**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
महिलाओं के खिलाफ आए दिन हो रहे अत्याचार और अपराध एक सबसे बड़ी समस्या है और लगातार इस चीजों को कम करने के लिए समाज में सलाह दी जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने अलीगढ़ में आपत्तिजनक बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने की वजह उनका मोबाइल फोन इस्तेमाल करना है। उनके इस बयान को लेकर उनकी निंदा शुरू हो गई है।
मीना कुमारी ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर समाज को खुद गंभीर होना पड़ेगा। ऐसे मामलों में मोबाइल एक बड़ी समस्या बन कर आया। लड़कियां घंटों मोबाइल पर बात करती हैं लड़कों के साथ उठती-बैठती हैं। उनके मोबाइल भी चेक नहीं किए जाते। घर वालों को पता नहीं होता और फिर मोबाइल से बात करते-करते लड़कों के साथ वह भाग जाती हैं।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को मोबाइल न दें और अगर मोबाइल दें तो उनकी पूरी मॉनिटरिंग करें। लड़कियों की मां की बड़ी जिम्मेदारी है और आज अगर बेटियां बिगड़ गई हैं तो उसके लिए मां ही जिम्मेदार हैं। वह अलीगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंची थीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें