*परसपुर में दो महिलाओं की पिटाई चार पर केस**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर परसपुर अलग - अलग दो पंचायतों में भूमि व घरेलू विवाद को लेकर दबंगों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी। घायलावस्था में दोनों महिलाएं थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उनके चोटों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर पांच व्यक्तियों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
ग्राम मरचौर के पूरबिहन पुरवा निवासी नानबाबू अवस्थी ने घरेलू विवाद में अपने पत्नी की छोटे भाई पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं दुरौनी डीहा निवासिनी शिवपती नामक महिला ने भूमि विवाद में गांव के चार लोगों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों प्रकरण में श्यामबाबू अवस्थी, चंदर यादव, नंदू यादव, कुसुम व ननकू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया गया है मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें