*अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा, AIKMS* *प्रेस विज्ञप्ति 8 जून 2021*


ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

एआईकेएमएस की उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी ने सोनभद्र पुलिस द्वारा किसान महासभा के लकवाग्रस्त साथी, कलीम व उनकी बेटी व पत्नी को, भारी धाराओ मे पाबंद कर जेल भेजने की कड़ी निंदा की है।

पुलिस  द्वारा दर्ज प्राथमिकी से ही स्पष्ट है कि उसकी पूरी कहानी मनगढ़ंत और झूठी है।

लकवाग्रस्त कलीम व्हीलचेयर के सहारे से चलता है। उस पर उसकी पत्नी व बेटी पर आरोप है कि उन्होंने थाने में पुलिस के साथ  आक्रामक कार्रवाई व पत्थरबाजी की, जिसमें पुलिस के वाहन का शीशा टूट गया। यह सभी बाते एफ आई आर मे ही दर्ज है।

सच यह है कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर कलीम भी एसडीएम राबर्ट्सगंज को ज्ञापन सौंपने मे शामिल था, जो बात पुलिस के क्रोध का कारण बनी। पुलिस ने उसे और उनकी बेटी को डाक्टर की क्लीनिक से उठाया और केस लिखकर जेल भेज दिया ।

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा, एआईकेएमएस ने कलीम, उनकी पत्नी व बेटी को रिहा करने की मांग करते हुए कहा है कि इस तरह के दमन के खिलाफ पूरे प्रदेश में किसानों का संघर्ष अपनी आवाज उठाएगा।

 *हीरालाल* 
 *महासचिव*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*