*आजादी के 73 सालों बाद भी बलरामपुर सदर के मोहल्ला निब्कौनी में बांस बल्लियों के सहारे की जा रही है विद्युत आपूर्ति**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोंडा
गोंडा मंड़ल जनपद बलरामपुर के अंतर्गत आदर्श नगर पालिका सदर वार्ड नंबर 13 मोहल्ला निब्कौनी में आजादी के 73 सालों बाद भी बांस बल्लियों के सहारे ही की जा रही विद्युत आपूर्ति जो बड़ी दुर्घटना को दावत देता नजर आ रहा है। विद्युत विभाग द्वारा भले ही घर-घर बिजली कनेक्शन बांट दिए गए हैं लेकिन जिले की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। शहरी क्षेत्र में ही बांस-बल्ली व लकड़ी के पोल के सहारे लटकते जर्जर तार और तारों के मकड़जाल के बीच आपूर्ति की जा रही है। जिससे हर समय मोहल्ले वासियों को खतरा बना रहता है। बावजूद इसके विद्युत विभाग और प्रशासन के लोग मूकदर्शक बने हैं। जहां एक तरफ सरकार प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव में गरीबों को उजाला देने के लिए निशुल्क विद्युत कनेक्शन करवाए गए हैं वहीं जनपद मुख्यालय के नगर पालिका बलरामपुर वार्ड नंबर 13 मोहल्ला निब्कौनी में बांस बल्लियों के सहारे हो रहा विद्युत आपूर्ति योजना की पोल खोल रहा है। जब मुख्यालय के सदर क्षेत्र की यह स्थिति है, तो ग्रामीण इलाके की स्थिति क्या होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि मोहल्ले के मोहम्मद वारिस, मुनीम, मोहम्मद अनीस आदि लोगों ने बताया कि बिजली का तार कई महीनों से जमीन पर पड़ा था जिसे मेराज अली खान और कयामुद्दीन द्वारा बांस खरीद कर सुबह से लेकर दोपहर तक काफी मेहनत कर के लगाया गया है। अब जिम्मेदारों को इस बांस बल्ली को हटाकर लोहे के खंभे लगवाने की जरूरत है लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं देगें और अगर यही स्थिति रही तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मेराज अली खान ने बताया कि लटकते तार को तो हमने मिलकर ठीक कर दिया है लेकिन फिर भी हादसे की संभावना है जिस पर विभाग को ध्यान देने की जरूरत है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें