*नाबालिक युवती पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार**गोंडा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की चारो ओर हो रही प्रशंसा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा। जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमी में शनिवार की दोपहर में घर पर भाई बहन के साथ खेल रही एक 16 वर्षीय बालिका को एक युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बालिका को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार के लिये सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां लड़की की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार युवक का नाम विशाल यादव बताया गया था जिसने घर के बाहर अपने भाई बहनों के साथ खेल रही 16 वर्षीय बालिका पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया लेकिन जब वह अपने कार्य में असफल रहा और उसके भाई बहनों ने शोर मचाया तो जल्दबाजी में उसने बालिका के गले और पेट में चाकू मारकर फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए घायल युवती के बेहतर व समुचित उपचार एवं आरोपी अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी कराने हेतु तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में टीमे बनाकर कार्यवाही करने का कड़े निर्देश दिये। स्वाट/सर्विलांस टीम को भी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये इन्ही कड़े निर्देशों के फलस्वरूप थाना छपिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त विशाल यादव को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आज दिनांक 13.06.2021 को थाना छपिया व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव नि0 कुसमी थाना छपिया जनपद गोण्डा उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मै उस लड़की से एक तरफा प्रेम करता था परन्तु वह मुझे पसन्द नही करती थी मैने उसे समझाने का बहुत प्रयास किया परन्तु वह नही मानी। इसी बात से झुब्ध होकर मैने पहले जान से मारने की नियत से लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया तथा बाद उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिये। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व लायटर बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*