*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीउत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल22, कैसरबाग, लखनऊ- 226001दिनांक - 18 जून 2021**सभी राज्य काउंसिल सदस्यों एवं जिला सचिवों के नाम आवश्यक गश्तीपत्र**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

प्रिय साथी,
16 से 30 जून के बीच वामपंथी दलों द्वारा महंगाई व अन्य प्रमुख सवालों पर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाना है। इस विषय में उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों ने निर्णय लेकर प्रेस बयान के माध्यम से आपको सूचित किया जा चुका है। वह यह है-

16 जून से 29 जून के बीच गांव, मोहल्लों अथवा जहां भी संभव हों सभायें की जायें, पदयात्रा कर पर्चे बांटे जायें।
30 जून को जिला केन्द्रों पर प्रदर्शन किये जायें।
कार्यक्रम रस्म अदायगी न हों। समस्याएं गंभीर हैं अतएव आंदोलन में गंभीरता दिखनी चाहिये। 30 जून का प्रदर्शन भी अच्छी भागीदारी के साथ संपन्न हो।
सोशल मीडिया और मीडिया पर दिन प्रतिदिन फोटो एवं रिपोर्ट डाली जाये। फोन से भी राज्य केन्द्र को सूचित किया जाये।
एक स्थायी बैनर बनवा लें। जिस पर लिखा हो -  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी/ वामपंथ का महंगाई विरोधी अभियान।
यह बैनर 30 जून के प्रदर्शन समेत सभी कार्यक्रमों में कान आएगा। नारे लिखी पट्टियां भी प्रिंट करा लें। हर कार्यक्रम में जनता के समक्ष नारेबाजी हो। बैनर और पट्टियों सहित फोटो खींचे जायें और उन्हें सोशल मीडिया पर डाला जाये।
अयोध्या भूमि घोटाला धर्म की आड़ में भ्रष्टाचार का गम्भीर मुद्दा बन गया है। उसे भी निरन्तर उठाते रहें।

जिन जिलों की सदस्यता अभी तक नहीं जमा हुयी उसे अविलम्ब जमा करें। पहले भी राज्य से बार बार कहा गया लेकिन जिलों ने ध्यान नहीं दिया। यह अच्छी बात नहीं है। सदस्यता तत्काल भेजें। 
राज्य कार्यकारिणी सदस्य अपने इंचार्जशिप वाले जिलों में आंदोलन और सदस्यता पर ध्यान दें।

पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक जुलाई के पूर्वार्ध्द में की जायेगी। तिथि की सूचना तय होने पर दे दी जायेगी। 

25 जून को वामदलों की बैठक लखनऊ में होने जा रही है जिसमें संयुक्त आंदोलनों को व्यापक बनाने और विधान सभा चुनावों के संबंध में चर्चा की जायेगी।

कल 17 जून को का. रमेश मिश्रा ( आगरा ) की पुण्यतिथि थी। वहां साथियों ने उनकी यादगार में जिले की जूम मीटिंग की जिसमें प्रमुख वक्ता मैं ही था। मीटिंग बहुत फलप्रद रही और कार्यकर्ताओं को सन्देश देने में कामयाब रही। मेरा सुझाव है कि जिन जिलों में ऐसी मीटिंगें करने की संभावनाएं हैं, जरूर की जायें।

जनसंगठनों को भी पुनः सक्रियता लाने हेतु राज्य स्तरीय बैठकें आयोजित करनी चाहिये और उनकी गतिविधियां धरातल पर दिखनी चाहिये।

आशा है आप उपर्युक्त निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए आंदोलनों और संगठन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

क्रांतिकारी अभिवादन के साथ।

आपका साथी
डा. गिरीश, राज्य सचिव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*