*श्रम विभाग गोंडा द्वारा कार्यस्थलों पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा प्रकाशित सूचना पुस्तिका का वितरण किया गया**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

आज दिनांक 04/06/2021 को उप श्रमायुक्त महोदया गोंडा क्षेत्र, गोंडा के निर्देशो के क्रम में जनपद गोंडा में योगेश दीक्षित श्रम प्रवर्तन अधिकारी,चंद्रेश यादव तकनीकि रिसोर्स पर्सन, नया सवेरा के द्वारा आई0एल0ओ और श्रम विभाग के सहयोग से तैयार की गई सूचना पुस्तिका जिसका शीर्षक है "कार्यस्थलों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए व्यावहारिक तरीके" इस किताब को सागर इंड्रस्ट्री,मारुति सुजुकी वर्कशॉप के कर्मचारियों में वितरित किया गया साथ ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की गोंडा इकाई के पदाधिकारियों को भी  पत्रिका  वितरित की गई साथ ही कोरोना से बचाव के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा शारीरिक दूरी, कार्य स्थल पर साफ सफाई, समय समय पर साबुन या सैनिटाइजर का प्रयोग, मास्क का सही तरीके से प्रयोग करना, कार्यस्थल पर पर्यावरण हवादार होना, स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना और बीमार सहयोगियों को सहायता प्रदान करना, श्रमिकों की बीमारी की अवधि के लिए पूर्ण भुगतान करना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर योगेश दीक्षित श्रम प्रवर्तन अधिकारी, भूपेंद्र आर्य नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल  और चंद्रेश यादव टीआरपी नया सवेरा श्रम विभाग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*