*डकैती की योजना बनाते समय 06 अभियुक्त गिरफ्तार, डकैती करने के उपकरणों के साथ 04 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद नाजायज चाकू भी बरामदः-* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी/लूट/डकैती आदि जघन्य अपराधों मे लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही तथा उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर डकैती की योजना बनाते समय मनकापुर गांव स्थित उस्मान के बाग से 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से डकैती करने के उपकरण बरामद किये गये। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त सलमान के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त रमेश पासी के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त अनिल यादव के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त फूलचन्द्र यादव के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त विनोद व कुलदीप तिवारी के पास से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरूद्ध हत्या, लूट, डकैती, चोरी आदि जैसे जघन्य अपराध गोण्डा जनपद के अलावा अन्य आस-पास के जनपदो में पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. सलमान खान पुत्र वसीम खान साकिन मनकापुर गाँव थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. रमेश पासी पुत्र रामदीन साकिन भिदौरा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
03. अनिल यादव पुत्र स्व0 रामलाल यादव साकिन सोनौली मोहम्मदपुर पुरे मदरही थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
04. फूलचन्द यादव पुत्र सन्तराम यादव सा0 कनकपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
05. विनोद यादव पुत्र रामसूरत यादव सा0 बाबा ज्ञानदास पुरवा मौजा नगवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
06. कुलदीप तिवारी पुत्र बैजनाथ तिवारी सा0 लौवा वीरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0-164/2021 धारा 399,402 भादवि थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-165/2021 धारा 3ध्/25 आर्म्स एक्ट थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-166/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-167/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-168/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-169/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0सं0-170/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।
*अभियुक्त सलमान खान का अपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0-129/17, धारा-302,147,148,149,504,506 भादवि थाना मनकापुर गोण्डा
02. मु0अ0सं0-23/2020, धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-324/2020, धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर गोण्डा।
*अभियुक्त रमेश पासी का अपराधिक इतिहासः-*
01. मु0अ0सं0-321/12, धारा 394,307,411,212,201,120बी भादवि थाना को0 नगर गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-98/11, धारा-3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-61/16, धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-45/16, धारा-394 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-290/15, धारा-392 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-642/15, धारा-394,411 भादवि थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर।
07. मु0अ0सं0-532/15, धारा-302 भादवि थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
08. मु0अ0सं0-172/16, धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर।
*अभियुक्त अनिल यादव का अपराधिक इतिहासः-*
01. मु0अ0सं0-52/10, धारा-147,302,201,120बी भादवि को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-89/08, धारा-41,411,379,419,420 भादवि को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-779/07, धारा-457,380,411,419,420 भादवि को0 नगर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-261/10, धारा-394,411 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-59/12, धारा-394 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-321/12, धारा-394,307,411,212,201 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0सं0-117/16, धारा-394,511,120बी भादवि थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी।
08. मु0अ0सं0-197/16, धारा-398,402 थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी।
09. मु0अ0सं0-198/16, धारा-307 भादवि थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें