*पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा किया गया वृक्षारोपण एवं जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए गये बॉडीवार्म कैमरे |**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

आज दिनाँक 10-06-2021 को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बहराइच में महिलाओं एवं बच्चो की सुरक्षा हेतु शक्ति प्रहरी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | शक्ति प्रहरी वाहनों द्वारा जनपद के किसी भी क्षेत्र से महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की जायेगी | इसी क्रम में जनपद में सुरक्षा व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा जनपद के थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडीवार्म कैमरे उपलब्ध कराए गये तथा जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये | बॉडीवार्म कैमरों के उपलब्ध कराये जाने से निकट भविष्य में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार देखा जा सकेगा |
वट सावित्री पूजा के अवसर पर आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वट वृक्ष का पौधा रोपित किया गया तथा परिक्षेत्रीय जनपदों के थानों / कार्यालयों में भी पौधारोपण कराया गया |
कोरोना काल मे कर्तव्य पालन को दौरान कोरोना संक्रमण से शहीद हुये पुलिसकर्मियों को आईजी डा0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक बहराइच सुजाता सिंह द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ 02 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा कोरोना काल में अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से पालन करने वाले पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया |

तत्पश्चात थाना पयागपुर जनपद बहराइच में आयोजित बीट प्रभारी की चौपाल कार्यक्रम का आईजी डॉ राकेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आईजी डॉ राकेश सिंह अपने सम्बोधन में बीट आरक्षी / प्रभारी कर कर्त्तव्यों के बारे में बताया गया । साथ बीट प्रभारी को बीत क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों  से संपर्क स्थापित करने,बीट क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जानकारी रख अपराध नियंत्रण करने,हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी रखने के साथ साथ बीट क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने की बात कही गयी। आईजी डॉ0 राकेश सिंह द्वारा सभी बीट प्रभारी पुलिसकर्मियों को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सुजाता सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी के0पी0 सिंह,थाना प्रभारी ब्रजनन्द सिंह सही सभी संबंधित उपस्थित रहे।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*