*गोंडा मुख्यालय के छपिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी एच सीको कोविड चिकित्सा लय L1का दर्जा दिया**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर छपिया -सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी एच सी)छपिया को कोविड चिकित्सालय L1 का दर्जा देकर कोविड मरीजों के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था करके स्वास्थ्य विभाग गोंडा ने महत्वपूर्ण कार्य किया है ।यहां की जनता की जिला मुख्यालय से दूरी के कारण ऐसा किया गया है ।उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद कीर्ति वर्धन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा जी एवं मुक्य चिकित्सा अधिकारी गोंडा तथा उप जिला अधिकारी मनकापुर की उपस्थिति में सांसद जी ने उदघाटन किया ।वक्ताओं में सांसद जी ने कोविड गाइड लाइन का अवश्य पालन करने की बात दोहरायी अपनी जांच कराने में कोई शर्म एवं कोताही नहीं करनी है यह कहते हुए उन्होँने अपनी निधि से 25 लाख देने की अनुमति प्रदान की तथा प्रभात वर्मा ने चिकित्सालय को और अधिक जन चिकित्सीय सुविधाओं से सज्जित करने की बात की।सभा का संचालन कमलेश पांडेय ने किया तथा अन्य गणमान्य लोगों में पूर्व प्रमुख बाबुराम यादव,बी डी सी राजमणि वर्मा,जंक्सन तिवारी,दिनेश शुक्ल ,जितेन्द्र नाथ पांडेय,रिकू सिंह आदि काफी जनमानस उपस्थित था ।
कुंवर बहादुर सिंह (संवाददाता)
छपिया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें