*मनमाने तरीके से कोरोना काल मे ड्यूटी लगाये जाने पर शिक्षकों में असंतोष**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

गोण्डा। ग्रीष्मावकाश की छुट्टियों में शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन में लगाये जाने संबंधी आदेश के अव्यावहारिक होने के संबंध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन-गोण्डा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आज श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के समक्ष इस अव्यावहारिक आदेश की विभिन्न विसंगतियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।अधिकांश शिक्षकों का टीकाकरण भी अभी नहीं संभव हो पाया है,बिना किसी पर्याप्त सुरक्षाकिट व प्रशिक्षण के जनसामान्य के बीच जाने से संक्रमित होना, चुनाव ड्यूटी के परिणामस्वरूप कई शिक्षकों का अस्वस्थ होना आदि समस्याओं पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया।

संगठन को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने बताया कि यह आदेश मा.मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर महामारी नियंत्रण के क्रम में जारी हुआ है, इसलिए आदेश का पालन करना है। व्यावहारिक रूप से आदेश के अनुपालन में अपने सेवित क्षेत्रों के 45+ नागरिकों को टीकाकरण हेतु मोटिवेट करना ही है। यथाशीघ्र समयसीमा में इस मोटिवेशन को संपन्न कराने तक ही यह आदेश लागू है। अभियान चलाकर शिक्षकों का शतप्रतिशत टीकाकरण कराये जाने के संबंध में संगठन की माँग पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी से टेलीफोनिक वार्ता की गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने इस संबंध में तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस आशय का निर्देश प्रदान करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में जिला संरक्षक हेमंत तिवारी,महामंत्री आत्रेय मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी/ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह धर्मेंद्र तिवारी आदि शिक्षक शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*