*सपा के वरिष्ठ नेता पंडित सिंह का कोरोना से निधन, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दु:ख*





   ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। बताया जा रहा है कि लखनऊ के मिडलैंड अस्पताल में मेदांता के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। वह बीते 15 दिनों से वेंटिलेटर पर थे।
गोंडा के नवाबगंज के बल्लीपुर के रहने वाले पूर्व मंत्री पंडित सिंह बीते माह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
इसी बीच वह कुछ दिन के लिए गोंडा के एससीपीएम अस्पताल में भी भर्ती रहे। उनकी हालत में सुधार न देखते हुए परिवारजन फिर उन्हें लखनऊ ले गए। बीते कई दिनों से उनका इलाज मिडलैंड अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान मौजूद देवेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से पूर्व मंत्री का शव उनके पैतृक निवास नवाबगंज बल्लीपुर के लिए लाया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दु:ख: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना। भावभीनी श्रद्धांजलि!
ऐसा रहा राजनीतिक सफर :

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*