*गोंडा सीएचसी छपिया के औचक निरीक्षण में जब डीएम के कन्धे पर महिला डाक्टर के पति ने रखा हाथ हो रही है चर्चा वीडियो वायरल**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोण्डा मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर कोविड वन लेवल हॉस्पिटल सीएचसी छपिया के औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम
मार्कंडेय शाही ने अपने निरीक्षण के दौरान एम ओ डाक्टर मधु मालवीय की कार्य प्रणाली
से नाराज डीएम कोई कार्रवाई कर पाते की उनके पति चीफ जनरल मैनेजर बभनान सुगर मील जांच के दौरान ही डीएम के कंधे पर हाथ रख कुछ समझाने की कोशिश करने लगे मामला पब्लिक प्लस का होने के चलते नाराज साहब ने फटकार लगाते हुए बाहर चले जाने का आदेश दे दिया जिसकी चर्चा क्षेत्र सहित पूरे जिले में हो रही है। 
बताते चले कि बुधवार को छपिया सीएचसी कोविड वन लेविल हॉस्पिटल का डीएम शाही ने औचक निरीक्षण किया तो उपस्थित पंजिका से यह ज्ञात हुआ की आधे से अधिक कर्मचारी नदारद है  कोविड हॉस्पिटल होने के चलते ओपीडी बन्द हो  चुका है यहाँ के लगभग कर्मचारियो की डियूटी फील्ड में लगाई गयी है लेकिन उसके उपरांत एम ओ डाक्टर मधु मालवीय सीएचसी पर मौजूद मिली डीएम साहब का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उनकी कार्य प्रणाली बेहद खराब पाये जाने पर उन्हे तत्काल छपिया सीएचसी से हटाकर किसी अन्य सीएचसी पर तैनात करने एवं अग्रिम आदेशों तक वेतन न निर्गत किये जाने का आदेश सीएमओ को दिया ।
जांच चल ही रही थी कि इसी बीच डाक्टर मधु मालवीय के पति चीफ जनरल मैनेजर बभनान सुगर मील अजय दूबेदी पहुंच गये डाक्टर पत्नी के ऊपर कार्यवाई देख अपने आप को रोक न सके सीएचसी के बाहर निकलते ही डीएम शाही के कंधे पर हाथ रख अपनी पत्नी के बचाव में बात करने की कोशिश करने लगे। जिलाधिकारी साहब जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  तो उन्होने अपने आप को संभालते हुए सख्त तेवर मे चीफ मनेजर को कडी फटकार लगाते हुए बाहर निकल जाने के लिए कहा। उसके उपरांत एक बार फिर सीएचसी अधीक्षक आलोक सिंह से पूछा जब वैक्सीनेशन में डाक्टर मधु की डियूटी फील्ड में लगाई गयी थी तो क्यो नही गयी। इसका कारण पूछने पर सीएचसी अधीक्षक निरूत्तर रहे। डीएम ने डाक्टर मधु मालवीय का एक दिन की सेवा बाधित करने के आदेश सीएमओ को दिये है। 
इस घटित घटना का वीडियो वायरल हो रहा है  डीएम के कन्धे पर हाथ वह भी पब्लिक प्लस पर क्षेत्र सहित पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*