*चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग गंभीर रूप से घायल, प्रधान समर्थक लखनऊ रेफर*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
गोण्डा मुख्यालय पर पंचायत चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थक पर हारे हुए प्रत्याशी व उनके समर्थको ने जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया ग्रामसभा में रविवार की रात लगभग 8 बजे दो पक्षो में विवाद हो गया।
विवाद के दौरान पंचायत चुनाव में विजयी प्रधान ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय बब्बू दूबे के समर्थक रहे राजेन्द्र तिवारी पुत्र रामअचल तिवारी पर फायरिंग कर दी गयी।
पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व वर्तमान में हारे प्रत्याशी भुवनेश्वर दूबे ने अपने भाई पट्टू दुबे, गांव के कोटेदार रंजीत यादव व समर्थको के साथ मिलकर राजेन्द्र तिवारी पर हमला कर दिया।
हमले में फायरिंग के दौरान घायल हुए प्रधान समर्थक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक घायल राजेन्द्र तिवारी द्वारा पूर्व प्रधान समर्थक के कोटे की दुकान को लेकर वाद विवाद हुआ था जिसके दौरान विवाद बढ़ने पर पूर्व प्रधान व समर्थको द्वारा फायरिंग की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
आरोपी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर दूबे का आपराधिक इतिहास है जिसे चुनाव के दौरान जेल भेजा गया था जोकि जमानत पर रिहा हुआ था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें