*छपिया:दलित बालिका के साथ मारपीट व छेड़खानी,तहरीर देने के बाद पुलिस नही की कोई कार्यवाही*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

मसकनवा गोंडा। योगी सरकार के एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला सुरक्षा के दावे फेल होती नजर आ रही है। आये दिन महिला अपराध के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला जिला गोंडा के थाना छपिया क्षेत्र के एक गॉव का है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की के साथ 5 लोगों पर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगा है।
लड़की की माँ ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मेरी बेटी घर से बाजार जा रही थी तभी पहले से महेक सिलाई सेंटर पर मौजूद रामबहादुर,विजय वर्मा,सहित कई अन्य लोगो ने मेरी बेटी को बेवजह गाली गलौज देने लगे और जब मेरी बेटी ने इसका विरोध की तो घर के अंदर घसीट कर ले गए और दबंगो ने छेड़छाड़ करने के साथ जमकर मारपीट किये।

*पीड़िता का पुलिस पे आरोप*

पीड़िता की माँ का पुलिस पर आरोप है कि पुलिस में तहरीर दिए 2 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

*दबंगो के कहर से पीड़ित दलित परिवार घर छोड़ने को मजबूर*

पुलिस के ढुलमुल रवैये से पीड़ित दलित  परिवार घर छोड़ने को मजबूर हैं लेकिन छपिया पुलिस में तहरीर देने के बाद कोई कार्यवाही न होना पुलिस के कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*