*गोंडा पुलिस की सख्ती का कस्बे में दिखा असर,दुकाने रही बंद सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कोतवाली पुलिस प्रतिदिन  कस्बे सहित क्षेत्र के अन्य चौक चौराहों पर पैदल गस्त कर जिला प्रशासन द्वारा जन सामान्य को कोविड-19 के प्रकोप से बचाने के लिए लगाए गए आंशिक लॉक डाउन का सख्ती के साथ अनुपालन करा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे की अगुवाई में उप निरीक्षकगणो की अलग अलग टीम बनाकर इटियाथोक कस्बे के विभिन्न मार्गों बाबागंज रोड, स्टेशन रोड, खरगूपुर रोड, गोंडा बलरामपुर रोड सहित कस्बे में स्थित गलियों में पैदल मार्च कर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने निर्धारित समय से अधिक समय तक दुकानों को ना खोलने की कस्बे के व्यापारियों से अपील की गई तथा अनावश्यक रूप से सड़क मार्ग पर घूम रहे लोगों को तत्काल अपने घरों में जाने व बिना किसी आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बगैर मास्क के आवागमन कर रहे लोगों को रोककर मास्क उपलब्ध कराने के उपरांत घर से बाहर निकलते समय मास्क को अनिवार्य रूप से लगाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा यदि किसी व्यक्ति के द्वारा लॉक डाउन के नियमों की अनदेखी की गई तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिर चाहे वह व्यक्ति कितना भी बड़ा रसूखदार या पहुंच वाला क्यों ना हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*