*फल सब्जी मंडियों में लोग बने कोरोना के खतरे से अंजान बिना मास्क व सामाजिक दूरी के हो रही खरीदारी**मंडी अध्यक्ष ने मास्क वितरण कर किया जागरूक*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

गोण्डा मुख्यालय पर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव व खतरे से अनजान बने लोग फल व सब्जी मंडियों में बिना मास्क व समाजिक दूरी के भींड़ हिस्सा बन रहे हैं।
जनपद में लागू लॉक डाउन के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक बस्तुओ की दुकानें खुलने के लिए रोस्टर जारी किया था।
जिसके तहत सब्जी व फल मंडी के खुलने का समय अलग अलग निर्धारित किया गया था।
दिन में दो बार मंडियों के खुलने के समय से किसानों व दुकानदारों को होने वाली दिक्कतों के तहत जिला प्रशासन ने एक ही समय सुबह 5 बजे से 8 बजे मे फल व सब्जी मंडी के खुलने का समय निर्धारित किया है।
लेकिन संक्रमण के बढ़ते खतरे व मंडियों में आने वाले लोगो की लापरवाहियों को देखते हुए बिना मास्क के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए मंडी समिति अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने लोगों में मास्क वितरण किया।
साथ ही उन्होंने प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि अगर कोई बिना मास्क के मंडी में खरीदारी व बिक्री करने आता है तो ऐसे लोगो से न तो खरीददारी की जाएगी और न ही बिक्री की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*