*गैर इरादतन हत्या करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 325/21, धारा 304 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- असरफुल सरकार को मुखबिर खास की सूचना पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 06.05.2021 को थाना को0 नगर क्षेत्र के अन्तर्गत उक्त अभियुक्त ने आपसी विवाद के चलते एक मजदूर अनमोल को गैती मार दिया था। जिससे अनमोल की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. असरफुल सरकार पुत्र दुलाल सरकार नि0 चौक राजा बाजार मुर्शिदाबाद राज्य प0 बंगाल।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-325/21, धारा 304 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
व0उ0नि0 प्रबोध कुमार मय टीम।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें