*गोंडा शॉर्ट सर्किट से लगी आग गरीब का आशियाना जलकर हुआ राख**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर हाईटेंशन तार के शॉर्ट सर्किट से देर रात आग लग जाने से गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। आपको बताते चलें कि विकासखंड छपिया के ग्राम पंचायत भरथीपुर में मोहन लाल के छप्पर के ऊपर से हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट होने से गृहस्थी जलकर राख हो गई जिसमें उन्होंने बताया कि देर रात हम लोग सो रहे थे अचानक शार्ट सर्किट होने से उसके घर में आग लग गई देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें ग्रामीण ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पीड़ित ने बताया कि घर में रखा नगदी, साइकिल, बर्तन, कुर्सी, अनाज सहित गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। वही इस बारे में जब क्षेत्रीय लेखपाल से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि लगभग ₹30000 का नुकसान हुआ है। जिसकी सूचना तहसील मुख्यालय पर दी जायेगी।अब देखना यह है कब तक हैडिंग विभाग के अधिकारियों की निंद टुटती है 
हैडिल के हाईटेंशन लाईन लगभग जर्जर है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*