*योगी सरकार और जिलाधिकारी के आदेशों को ताक पर रख कर जनपद मे खुलेआम हो रहा है लॉक डॉउन का उलंघन !**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया जिला क्राईम संवाददाता शिव कुमार द्विवेदी गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया जिला क्राईम संवाददाता शिव कुमार द्विवेदी गोंडा
गोंड़ा देवीपाटन मंडल मुख्यालय किसी सायर ने क्या खूब लिखा है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता ये कहावत हमारे कर्मठ और इमानदार जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही जी पर लागू होती है जबसे उन्होंने जनपद का चार्ज संभाला था तब से सभी विभागों में जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर विभिन्न विभागों में निलंबन की कार्रवाई तत्काल कर जहां एक तरफ जनता को शासन के प्रति विश्वास जाग्रत करने का प्रयास किया वहीं दूसरे तरफ अकर्मण्य और जनता को अकारण परेशान करने वाले अधिकारियों और कर्मचरियों में शासन और प्रशासन का भय व्याप्त हुआ सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था तभी कोराना महामारी ने जनपद को अपने आगोश में लिया इस भीषण महामारी में भी 18 से अधिक घंटे कार्य कर जिलाधिकारी द्वारा बढ़ते संक्रमण को काफी हद तक कम किया है ,लेकिन शासन द्वारा पूरे प्रदेश में लॉक डॉउन लागू है लेकिन गोंडा जनपद में जिला अधिकारी के अथक प्रयास के बावजूद जनपद में लॉक डॉउन सिर्फ मजाक बन कर रह गया है और हमारे नवागत पुलिस कप्तान द्वारा भी लॉक डॉउन को सफल बनाने के कठिन संघर्ष के बावजूद जनपद में लॉक डॉउन कतिपय चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी के लिए धुधारू गाय की तरह हो गया यदि कोई सामाजिक कार्यकर्ता या जागरूक नागरिक द्वारा फोन करके सुचना चौकी प्रभारी या थाना प्रभारी को दी जाती है तो पहले तो उसको हल्के में लेकर बात को समाप्त कर दिया जाता है कई बार जब कई लोगो द्वारा फोन कर सूचना दी जाती है तो बड़े ब्यापरी को ना पकड़ कर छोटे लोगो ठेला ,पटरी वालों को पकड़कर लेन देन कर छोड़ दिया जाता है इस समय इस मामले में गुरुनानक चौकी प्रथम स्थान पर है,आम जनमानस गोंडा के नवागत पुलिस अधीक्षक से अनुरोध करती है कि आप अपने नंबर को सोशल मीडिया पर वायरल करके अधिक से अधिक अपने सी यूजी नंबर को स्वय उठाने का प्रयास करें और विशेष परिस्थिियों में आपके जो भी सहयोगी जैसे पी आर ओ अगर फोन उठाएं तो स्थित से आपको तत्काल अवगत कराएं ताकि लॉक डाउन मे पैदा हो रही हर समस्याओं का निस्तारण हो सके जैसा कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने वॉट्सएप पर भेजे गए मैसेज को संज्ञान में लिया जाता है,आज पूरे जनपद में लॉक डॉउन आम जनमानस के लिए पिकनिक बना हुआ है जो कभी भी भयावह स्थित पैदा कर सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें