उप्रखेतमजदूरयूनियन शाखा गोण्डा*।।।।।।।।*भारतीय खेत मजदूर उ .प्र. केआवाहनपर आज* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
25/5/21कोजनपद पदाधिकारी एकत्र64सुभाषनगर गोण्डापर एकत्रहो जिला प्रशासन व सीधे ईमेल के जरिये भारत व प्रेशसरकार से निम्न माॅगो पर त्वरित कार्यवाही की आकाॅछा करतीहै।
भवदीय।
उ.प़.खेत मजदूर यूनियन
२२,कैंसर बाग__लखनऊ
सभी राज्य कौंसिल सदस्यों, जिलाध्यक्षों, मंत्रियो के नाम_
भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्टृब्यापी आवाहन पर यूनियन की सभी प्रदेश कमेटियों को निर्दैशित किया गया है कि यूनियन के साथी अपने_अपने प्रदेश के सभी जिलों में खेत मजदूरों की १६ सूत़ीय ज्वलंत मांगों को लेकर २५मई २०२१ को जिला मुख्यालय पर धरना/प्रदर्शन आयोजित करें और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजें।
ज्ञापन
सेवा में,
माननीय प्रधानमंत्री
भारत सरकार__नई दिल्ली
द्वारा
श्री मान_________________
जिला___________________
महोदय,
उ.प़. खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी_______खेत मजदूरों की ज्वलंत मांगों को लेकर २५ मई२०२१ के आज को धरना/ प्रदर्शन करके खेत मजदूर के बारे में चर्चा की जिसमें का० सत्यनारायण त्रिपाठी,का०सुरेश कुमार कनौजिया मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक यूनियन देवीपाटन मंडल गोंडा, का०जिला मंत्री राम किशोर,का ० राजीव सिंह, का ० शिव कुमार कनौजिया, का०विजय कुमार कनौजिया, आदि केई लोग धरना में उपस्थित रहे ।इस धरना/प्रदर्शन के माध्यम से आपका ध्यान आकृष्ट करते हुए समस्याओं के समाधान की निम्न मांग करती है
प्रमुख मांगें _____
१_ अनुसूचित जाति/जन जाति एवं अन्य मेहनतकशों पर होरहे अत्याचारों पर रोक लगाने के साथ ही दलित अत्याचार निवारण अधिनियम १९८९ को कड़ाई से लागू किया जाये।
२_ मनरेगा के लिये बजट में २००करोड़ रूपये की ब्यवस्था किया जाये एवं खेत मजदूरों को वर्ष में २०० दिन का काम व ६०० रूपए प्रतिदिन न्यूनतम मज़दूरी दिया जाये।
३_५५वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर खेत मजदूरों को ५०००रूपये प़तिमाह पेंशन दिया जाये।
४_ भूमिहीन खेत मजदूरों को पक्का आवास के लिए ५०००रूपये आवास योजना के तहत दिया जाए।
५_ खेत मजदूरों के बच्चों को प्राथमिक स्तर से उच्च शिक्षा तक की मुफ़्त शिक्षा की ब्यवस्था किया जाए।
६_भूमि सुधार कानून के तहत सभी भूमिहीन खेत मजदूरों को ग़ाम समाज, बंजर और सीलिंग से निकली जमीन को प्राथमिकता के आधार पर भूमि आवंटन किया जाए।
७_इजारेदार घरानों (कारपोरेट घरानों) को जमीन देने की योजना पर रोक लगाई जाए।
८_ अनुसूचित जाति/जन जाति एवं खेत मजदूरों को निजी प़तिस्ठानों में आरक्षण की ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
९_ अनुसूचित जाति/जन जाति सब प्लान को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए।
१०_ खाद्य सुरक्षा गारंटी को सुनिश्चित करने के साथ ही सभी खेत मजदूर परिवारों को इस कोरोना जैसी आपदा में १० किलो गेहूं और ५ किलो चावल प़ति यूनिट मुफ्त में दिया जाए।
११_खेत मजदूरों के लिए कल्याण बोर्ड (वेलफेयर बोर्ड) की स्थापना किया जाए।
१२_ खेत मजदूरों के लिए एक सर्वसमावेशी केन्द्रीय कानून बनाया जाए।
१३_ प्रवासी मजदूरों के पलायन पर रोक लगाई जाए।
१४_ सर्वव्यापी स्वास्थ्य सुरक्षा की योजना बनाई जाए।
१५_ सभी गरीब महिलाओं को मातृत्व लाभ की ब्यवस्था के साथ ही बालिका समृद्धि योजना की धनराशि को दुगुना किया जाए।
१६_ कोरोना जैसी आपदा में सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की सभी सरकारी गैरसरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाए और सभी प्रकार के टीके मुफ्त में लगाया जाए।
१७_ लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए।
अध्यक्ष मंत्री
नोट____सभी साथियों से गुजारिश है कि इस कोरोना जैसी आपदा में जिला मुख्यालय पर धरना/प्रदर्शन आयोजित न करके घर पर ही ( स्ट़गिल फ़ाम होम) कार्यक्रम करके प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजें।
फूलचन्द यादव
महामंत्री
उ. प़. खेत मजदूर यूनियन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें