*करनैलगंज से आर्य नगर हैव पर ओवर टेकिंग से एक्सीडेंट एक की हुई मृत्यु**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर पर रूपईडीह। शनिवार दोपहर बारात से घर वापस जाते समय बस टैंकर से ओवरटेक करते समय बस का दाहिना
साइड की तरफ सर किए बैठे एक व्यक्ति का सिर विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे उसका सिर धड़ से कटकर सड़क पर दूर जा गिरा । जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । इसे देख बस चालक व बाराती बस छोड़कर भाग गए । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रभारी निरीक्षक थाना कौडिया संजय कुमार ने बताया कि बहराइच जिले के बढ़ईपुरवा कलुआपुर थाना रानीपुर के निवासी बृजलाल के लड़के पप्पू की शादी थाना क्षेत्र के बेलवाभान बरईनपुरवा में हुई थी। जहां पर गांव के सभी लोग बारात आए हुए थे। बारात की विदाई होने के बाद सभी बाराती बस में बैठ कर कौडिया से बहराइच अपने घर के लिए जा रहे थे कि पोखरा कौड़िया के पास पहुंची ही थे कि बस चालक ने टैंकर को ओवरटेक करते समय अपना दाहिना साइड सट्टा कर निकाल रहा था । बस में दाहिने तरफ बैठे मिकाइल पुत्र हकीम नाई उम्र 15 वर्ष का सिर सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे उसका सिर धड़ से कट कर अलग होकर सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसे देख बस चालक व सभी बाराती बस छोड़ कर फरार हो गए। जबकि उनका दो चचेरा भाई बस में बैठा रहा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी ।मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । बस को कब्जे में लेकर मृतक के पिता हकीम के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच व पड़ताल शुरू किया जा रहा है। इसमें चौकी प्रभारी आर्यनगर अजय पांडे ,संतोष शर्मा, आदित्य राय, रवि पांडे, आनन्द यादव, सत्येंद्र यादव रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें