*जनपद गोंडा के एक और नेता पप्पू सिंह परास का कोरोना से हुआ निधन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा के एक और नेता का कोरोना से निधन हो गया,कुछ दिन पहले ही गोंडा के माने जाने सपा सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह का भी कोरोना के चलते हुए निधन हो गया था|
भाजपा नेता पप्पू सिंह परास का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना से पीडि़त थे। उन्होंने कम समय में ही गोंडा जिले में अपनी पहचान बनाई थी | कम समय में ही जिले की सियासत में अपना अलग स्थान बना चुके और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पप्पू सिंह परास का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह करीब एक महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
*पप्पू सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक कि है लहर*
उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।मिली जानकारी के मुताबिक, इन्द्र बहादुर सिंह (48 वर्ष) उर्फ पप्पू सिंह परास करीब एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।परिजनों के काफी प्रयास व महीनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद उन्होंने गुरुवार रात अन्तिम सांस लेकर इस दुनिया को छोड़ दिया।
पप्पू सिंह जिला पंचायत सदस्य की सीट पर अपना कब्ज़ा लगातार बनाये रखे हुए थे
बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह परास जिला पंचायत सदस्य की सीट पर लगातार काबिज रहे।उन्होंने अपनी अति सहज कार्यशैली से दो बार बेलसर ब्लाक के प्रमुख पद पर अपना वर्चस्व कायम किया। उनके आसामयिक निधन के बाद जिले में दूसरे राजनीतिक रसूख का अंत माना जा रहा है।पप्पू सिंह परास के असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है ।वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पप्पू परास बसपा के तरबगंज से चुनाव लड़े थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। बेटा मयंक, पुणे से एमबीबीएस कर रहा है। पत्नी नीलम सिंह बेलसर की ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें