*उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी बाल संरक्षण/ अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा ने किया प्रतिभाग**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
आज दिनांक 20-05-2021 को उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें नोडल अधिकारी बाल संरक्षण/ अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शिवराज ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए ऐसे बच्चे जिनकी कोई देखरेख करने वाला नहीं है उनका चिन्हांकन कर उन्हें जिला बाल संरक्षण अधिकारी के सहयोग से पुनर्वासित कराया जाए तथा उनका निरंतर देखरेख व संरक्षण किया जाए। इसके साथ ही बच्चों के साथ हो रहे शारीरिक उत्पीड़न को रोकने के लिए विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा गहनता से छानबीन की जाए यदि इस तरह का कोई भी बच्चा मिलता है तो उसको बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाए । प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नोडल अधिकारी बाल संरक्षण/ अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा ने एएचटीयू व बाल किशोर पुलिस इकाई को उपरोक्तानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मण्डलीय सलाहकार बाल संरक्षण यूनिसेफ अधिकारी श्री अनिल कुमार, एएचटीयू, एसजेपीयू व जीआरपी के बाल कल्याण अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें