*पत्रकारों ने बैठक कर लिया यह निर्णय ...**हनुमान जी चरणों में सबक सिखाने का लिया संकल्प एटा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
खबर चलने से खिसियाये नियम विरूद्ध नर्सिंग होम और उसके चमचों द्वारा पाँच पत्रकारों के फोटो फेसबुक से उठाकर उन पर अमर्यादित शब्द लिख कर शोशल मीडिया में वायरल करने बाले कृत्य से आक्रोशित पत्रकारों ने एक बैठक जिला पंचायत परिसर स्थित श्री हनुमान जी के मन्दिर में की | जिसमें फोटो वायरल होने से आहत पत्रकारों ने अपनी इस पीड़ा को उपस्थित पत्रकारों के समक्ष रखा और इस घोर कृत्य करने बालों को सबक सिखाने की माँग की | जिस पर सभी पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे बबलू चक्रबर्ती ने अपने अध्यक्षी सम्बोधन में कहा कि इस तरह का कृत्य करने बालों को उनके किये का दंड दिया जाएगा और उन्होंने सभी उपस्थित पत्रकारों से हनुमान जी के चरणों में संकल्प के साथ जनहित की पत्रकारिता करने बाले पत्रकारों के विरुद्ध घिनौना कृत्य करने बाले लोगों को सबक सिखाने के लिये एक अभियान चलाने का निर्णय लिया | जिसका उपस्थित पत्रकारों ने इन्कलाब जिंदाबाद के नारों और तालियों के साथ स्वागत किया | इस मौके पर बबलू चक्रबर्ती ने कहा कि इस सम्बन्ध में दिनांक 19/5/2021 को जनपद की जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत करायेंगे | कहा कि अगर प्रशासनिक सहयोग मिलता हैं तो ठीक हैं अन्यथा नियम विरूद्ध नर्सिंग होमों के विरुद्ध पत्रकारों द्वारा अभियान चलाया जाएगा | इस मौके पर वैभव पचौरी, दिनेश शर्मा, संतोष यादव, राजीब मिश्रा, देवेन्द्र कुमार, आशु पाराशर, मोहित ठाकुर, योगेश यादव, देवेन्द्र दीक्षित, करण प्रताप, गिरधर गोपाल, वैभव पचौरी, शिवकुमार पाठक, संदीप शर्मा, राहुल, पीएस राजपूत, कुलदीप यादव, चंद्रशेखर गौतम, दिनेश यादव, दिनेश शर्मा, आमिर हयात, अमित यादव, मोहम्मद तारिक सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें