*ईद: नज़ीर अकबराबादी* *******************************






  ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

शाद था जब दिल वह था और ही ज़माना ईद का ।
अब तो यक्साँ है हमें आना न जाना ईद का ।।

दिल का ख़ून होता है जब आता है अपना हमको याद ।
आधी-आधी रात तक मेंहदी लगाना ईद का ।।

आँसू आते हैं भरे जब ध्यान में गुज़रे है आह ।
पिछले पहर से वह उठ-उठ कर नहाना ईद का ।।

हश्र तक जाती नहीं ख़ातिर से इस हसरत की बू ।
इत्र बग़लों में वह भर-भर कर लगाना ईद का ।।

होंठ जब होते थे लाल, अब आँखें हो जाती हैं सुर्ख़ ।
याद आता है जो हमको पान खाना ईद का ।। 

दिल के हो जाते हैं टुकड़े जिस घड़ी आता है याद ।
ईदगाह तक दिलबरों के साथ जाना ईद का ।।

गुल‍इज़ारों के मियाँ मिलने की ख़ातिर जब तो हम ।
ठान रखते थे महीनों से बहाना ईद का ।।

अब तो यूँ छुपते हैं जैसे तीर से भागे कोई ।
तब बने फिरते थे हम आप ही निशाना ईद का ।।
####################आपको सपरिवार ईद मुबारक,अपना,परिवार और दोस्तों का ख्याल रखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*