*लोक डॉउन बना बड़े व्यपारियो के लिए वरदान और पटरी,ठेले वालों के लिए मुसीबत**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया जिला क्राईम संवाददाता शिव कुमार द्विवेदी गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया जिला क्राईम संवाददाता शिव कुमार द्विवेदी गोंडा

देवीपाटन मंडल मुख्यालय के गोंडा जनपद में कॉरॉना महामारी को लेकर 17 मई तक सम्पूर्ण लॉक लागू है जिसमें कुछ नियत समय तक किराना,दूध,फल सब्जी विक्रेताओं को दुकान खोलने के लिए प्रशासन द्वारा छूट दी गई है अन्य किसी भी प्रकार की दुकानों को खोलने पर सख्त कार्रवाई की बात प्रशासन द्वारा कही गई,उक्त लॉक डॉउन का कड़ाई से अनुपालन कराने की लिए जनपद के ईमानदार और कर्मठ जिलाधिकारी द्वारा नगर में कई अपर उपजिलाधिकारी की बतौर मजिस्ट्रेट नियुक्त की गई जो छेत्र में भ्रमणशील रखकर जनता कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवांगे लेकिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कपड़े, बिजली के , पान मसाला के बड़े व्यवसाई खुले आम सामानों की बिक्री कर रहे है,गोंडा के मालवीय नगर में हनुमान गढ़ी के सामने कपड़ा के होल सेल व्यापारी गणेश गुप्ता के दुकान/घर के सामने सुबह 6 बजे से विभिन्न कस्बों से कई दर्जन पिकअप बोलेरो और सैकड़ों लोगों का जमावड़ा रहता है और लॉक डॉउन की खुले आम उल्लंघन किया जा रहा है,ठठेरी बाजार में केडिया गारमेंट्स,लक्ष्मी गारमेंट्स आदि दर्जनों दुकानदार खुद और अपने स्टाफ के साथ दुकान के बाहर खड़े रहते है और दुकान खोलकर सामान की बिक्री कर के खुले आम शासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है,वहीं आवास विकास कालोनी में पान मसाला गुटखा सिगरेट के बड़े ब्यपारी नंदी कालरा द्वारा जमकर भीड़ बटोरकर खुलेआम गुटखा,सिगरेट की कालाबाजारी की जा रही है ,इसकी तमाम शिकायते शाशन ,प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन कोई ठोस कार्यवाई ना होने से जहा एक ओर भ्रष्ट  के हौसले बुलन्द है वहीं आम जनमानस में रोष व्याप्त है,अब देखना यह है कि जनपद के ईमानदार और कर्मठ जिलाधिकारी द्वारा इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाएगा या सिर्फ रेवड़ी पटरी वालों पर पुलिस द्वारा रोब दिखाकर लॉक डॉउन का शत प्रतिशत अनुपालन होना सरकारी आंकड़ों में दिखा दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*