*उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई तक बारिश-तूफान की चेतावनी, ताउते के बाद अब साइक्लोन ‘यास’ मचाएगा* *तबाही,जानिए किन किन जिलों में तूफान मचा सकता है तबाही**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
ताउते तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला था,इसी बीच एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है|मौसम विभाग के मुताबिक चौबीस से अठाईस मई तक तेज तूफान आने कि आशंका जताई जा रही है|
हाल ही में साइक्लोन ताउते का असर यूपी में भी देखने को मिला था|तीन दिनों तक लागतार बारिश हुई थी| अब एक बार फिर यूपी में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है| अब साइक्लोन यास तबाही मचाने के लिए तैयार है|जिसे देखते हुए यूपी के 27 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है|
मौसम विभाग ने सताईस जिलों को किया है अलर्ट,इन जिलों में यास तूफान मचा सकता है तबाही
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 24 से 28 मई तक तेज तूफान आने की आशंका जताई जा रही है. यूपी के जिन 27 जिलों में तूफान का अलर्ट जारी किया गया है उनमें- अयोध्या, बिजनौर, मुरादाबाद, कासगंज, बदायूं, अमरोहा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संभल, जौनपुर, अंबेडकरनगर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, महाराजगंज शामिल है. चक्रवाती तूफान ताउते का असर उत्तर भारत के मौसम पर अभी भी बरकरार है|भारी बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आ गई है|
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संज्ञान में लिया है*
यूपी के कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई गई है| मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होगी| इसी बीच,सीएम योगी ने संज्ञान लिया है|उन्होंने अधिकारियों से राज्य में हुए नुकसान की जानकारी मांगी है.मौसम विभाग ने बताया कि ताउते चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्त र प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा|
मौसम विभाग ने यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है|
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को दिनभर बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलता रहा. बारिश आज भी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की आशंका जताई गई है. साथ ही बिजली गिरने के खतरे के प्रति भी लोगों को आगाह किया गया है. जिन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका है वे जिले हैं- पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर. इन जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है|
*मौसम विभाग कि चेतवानी के बाद प्रशासन अलर्ट*
चक्रवाती तूफान ताऊते के असर से यूपी में आंधी बारिश से इस बार प्रशासन इस बार मौसम विभाग की चेतवानी मिलते ही अलर्ट हो गया है।मौसम विभाग की और से तूफान जड़ के आ सकने वाले सभी संभावित जिलों के जिलाधिकारी और राहत आयुक्तों को अलर्ट कर दिया है।चेतवानी के मुताबिक 28 मई से पहले चक्रवाती तूफान या का असर बिहार और यूपी के जिलों में दिखेगा।पश्चिम बंगाल से सटे बिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रयगराज और गोरखपुर के अलावा लखनऊ तक कई जिलों में इसका दिख सकता है।
वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक डॉ०.एसएन पांडेय ने दी जानकारी
तूफान का सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में होगा।कहा जा रहा है की पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए यह कमजोर होता जाएगा।पर जिस तरह ताऊते तूफान का असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिला और करीब पूरे यूपी में आंधी - बारिश का जोर रहा उससे खतरे के प्रति सतर्कता बरती जा रही है।वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक डॉ०.एसएन पांडेय ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवाएं ला सकती हैं। जन क्षेत्रों में हवा का दवाब कम होगा वहां तेज बारिश भी हो सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें