*20 मई से होगा द्वितीय चक्र का नि:शुल्क वितरण, पी.एम.जी.के.वाई. योजनान्तर्गत सभी को प्रति यूनिट मिलेगा 05 किग्रा खाद्यान्न नि:शुल्क**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
मई, 2021 के द्वितीय चक्र का वितरण 20 मई से प्रारंभ होगा, जो 31 मई तक चलेगा। *इस वितरण चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी दोनों योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा0 गेंहू व 02 किग्रा0 चावल, कुल 05 किग्रा0 खाद्यान्न नि:शुल्क प्राप्त होगा।* किसी भी कार्डधारक से खाद्यान्न का कोई मूल्य नहीं लिया जायेगा। आधार ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले लाभार्थियों को ओ0टी0पी0 आधार पर खाद्यान्न वितरण की तारीख 31 मई 2021 रहेगी। कार्डधारक अपने विक्रेता से उपरोक्त तिथियों में सम्पर्क कर खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
*सभी से अनुरोध है कि जनहित के दृष्टिगत इसे आम-जनमानस में प्रसारित/अग्रसारित करने का कष्ट करें।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें