*यूपी-112 की सराहनीय पहल, कोरोना संक्रमण रोकने व कालाबाजारी न करने के प्रति पीआरवी से किया जा रहा जागरूक*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया जिला क्राईम संवाददाता शिव कुमार द्विवेदी गोंडा

जहां एक और वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण आम जनमानस प्रतिदिन अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओ जैसे: घरेलू सामान, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां आदि के लिए परेशान रहा है वहीं पुलिस एवं यूपी-112 द्वारा निरंतर ऐसे लोगों को आपात सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को रोकने एवं आवश्यक वस्तुओं जैसे: आक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवाइयां इत्यादि की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस व यूपी-112 द्वारा कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ भी अभियान चला कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक-112 यूपी श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम मे यूपी-112 द्वारा बड़ी बड़ी होर्डिंग/पोस्टर छपवाकर विभिन्न स्थानों पर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है साथ ही यूपी-112 द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑडियो जिंगल के माध्यम से जनपद गोण्डा में संचालित 66 पीआरवी वाहनों मे लगे पीए सिस्टम के माध्यम से गाँव, कस्बों और शहरी इलाकों में आम जनमानस को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। आपदा की इस घड़ी मे यूपी-112 लगातार जरुरतमन्द लोगों तक आपात सहायता के साथ कानून - व्यवस्था संभालने का कार्य बखूबी कर रही है। पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में दिनांक 01-04-2021 से अब तक जिले मे संचालित सभी पीआरवी द्वारा 15,405 जरुरतमन्द लोगों तक सहायता पहुंचायी गई है तथा लॉकडाउन के दौरान पीआरवी कर्मियों द्वारा गंभीर रूप से बीमार मरीजों को दवाई आदि पहुँचने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*