*बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में मा0 मुख्यमंत्री जी ने दी जानकारी*
*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार द्विवेदी गोंडा
बैठक के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ पूरे देश के अंदर माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं उनके मार्गदर्शन में पूरी मजबूती के साथ जो लड़ाई प्रारंभ हुई हैं, उसके विकसित परिणाम आना शुरू हो चुके हैं। एक समय लगता था कि वास्तव में कोरोना महामारी बड़ी आबादी को अपने चपेट में ले सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा प्रदेश है, पूरे प्रदेश में 1 दिन में 38000 केस आए थे जो अब घटकर लगभग 3000 से भी कम हो गये हैं। आने वाले समय में पूरा प्रदेश ऑक्सीजन प्लांट से आत्मनिर्भर रहेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से एक-एक हॉस्पिटल को गोद लेने की अपील की और कहा कि थर्ड वेव की तैयारियां कर ली गई है। हर मेडिकल कॉलेज में पीको और निको के निर्माण की कार्यवाही अभी से प्रारंभ हो गई है। सीएससी और हेल्प सेंटर को विकसित करने के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराया जाए। वहां पर वे अपने निधि का प्रयोग करें, और वहां पर मैनपावर पावर की व्यवस्था जिलाधिकारी की कमेटी को करना है। इसी तरह से मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल को करना है। यह सभी कार्यवाही हमारी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही साथ ट्रेनिंग की कार्यवाही जो टेक्निशियन स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टॉप, इन सब की ट्रेनिंग के साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।
मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत सरकार 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को निःशुल्क वैक्सीन दे रही है। यह वैक्सीन का कार्य युद्ध स्तर पर प्रत्येक जनपद में प्रारंभ हुआ है। 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को प्रदेश सरकार वैक्सीन देकर उन लोगों को वैक्सीन फ्री में उपलब्ध करा रही है। अब तक 23 जनपदों में 18 से 44 वर्ष के उम्र के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। अब 1 जून से सभी 75 जिलों में 18 से 44 वर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन उपलब्ध करायी जाएगी। प्रदेश सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं तय की है कि कि थर्ड वेव से पहले 12 वर्ष के उम्र के बच्चों के अभिभावकों को अभिभावक स्पेशल बूथ स्थापित करके उनको वैक्सीनेट कर सुरक्षा कवच उपलब्ध कराएं। हर जनपद में न्यायिक अधिकारियों के लिए और मीडिया के लिए अलग से बूथ लगे इसकी भी 1 जून से पूरी तैयारी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि हम लोग कोरोना काल में इस वर्ष की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहे हैं। इसलिए स्वाभाविक रूप से सरकार को कोरोना कर्फ्यू लगाना पड़ा। यहां पर हमने किसानों से संबंधित सभी गतिविधियों को छूट दी है। उद्योग चल रहे हैं, खेती बाड़ी का काम चल रहा है, सब्जी मंडी,फल मंडी, संचालित है, एवं आवश्यक सेवाएं सभी संचालित हैं। परिवहन निगम की बसें प्रदेश के अंदर संचालित हैं तथा निरंतर चल रही हैं। इसलिए हम लोगों ने करोना कर्फ्यू का सहारा लिया है कि कहीं भीड़ न हो तथा कोरोना के संक्रमण के चेन को ब्रेक किया जा सके। इसके साथ ही नागरिक के जीवन के साथ-साथ जीविका को बचा सकें। फिर भी कुछ लोगों की जीविका प्रभावित हुई है। इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के अंतर्गत मई और जून माह में निःशुल्क राशन वितरित हो रहा है। जून, जुलाई और अगस्त 3 महीने का निःशुल्क खाद्यान्न राज्य सरकार भी हर एक जरूरतमंद को उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के अंदर 15 करोड़ से अधिक लोग इसका लाभ लेंगे। इसके अलावा और भी तमाम ऐसे लोग हैं जो प्रतिदिन मुख्यालय मार्केट में आ कर के अपनी रोटी- रोजी चलाते थे, उन लोगों के लिए जो प्रतिदिन कमाते खाते थे रेस्टोरेंट होटल में भोजन पा लेते थे, उनकी जीविका प्रभावित हुई है। जनपदों में कम्यूनिटी किचेन संचालित किए जा रहे हैं। ताकि मरीज के साथ के परिजनों को भी कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध हो जाय। इसके साथ ही साथ जिन लोगों की जीविका प्रभावित हुई है। जून महीने से उन संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जिनकी जीविका प्रभावित हुई है, उन्हें भरण पोषण भत्ता भी सरकार के तरफ से उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोंडा जनपद व देवीपाटन मंडल में कोरोना नियंत्रण का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। सभी के सहयोग से बेहतर ढंग से कोरोना का सामना किया जा रहा है। और उसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मा० मुख्यमंत्री जी ने सभी से अपील की कि सबसे बड़ी इस महामारी में लापरवाही किसी भी स्तर पर न की जाए, हाई रिस्क श्रेणी के लोग बाहर न निकले, बाहर निकलने पर मास्क का अवश्य प्रयोग किया जाए तथा दो गज की दूरी का अवश्य पालन करें। इसके साथ ही वैक्सीनेशन व टेस्ट कराने से पीछे न हटे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें