*सोशल मीडिया पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के वायरल हो रहे वीडियो का आईजी देवीपाटन रेन्ज गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा लिया गया संज्ञान, अभियोग पंजीकृत कराकर आरोपित (पति) को किया गया गिरफ्तार |*
*संशोधित प्रेस विज्ञप्ति*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
कल दिनांक 6 मई 2021 को सोशल मीडिया पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के वायरल हो रहे वीडियो का आईजी देवीपाटन रेन्ज गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा संज्ञान लेकर अपने कार्यालय की मीडिया को परिक्षेत्रीय जनपदों के माध्यम से पहचान कराकर आवश्यक कार्यवाही कराने का निर्देश दिये | जिस पर परिक्षेत्रीय मीडिया सेल मे कार्यरत पुलिसकर्मियो द्वारा वीडियो के बारे में विभिन्न स्त्रोतों से जानकारी प्राप्त की गयी | वीडियो की पुष्टि एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जनपद श्रावस्ती मीडिया सेल को निर्देशित किया गया | तदक्रम में श्रावस्ती पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में घटना की पुष्टि की गयी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य के दिशा-निर्देशन में निरीक्षक कोतवाली भिनगा द्वारा जांच/पुष्टि के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मुकदमा अपराध संख्या-133/2021 धारा 323, 498(A), 504,506 भा0द0वि0 बनाम आनंद मिश्रा पुत्र भास्कर दत्त मिश्रा निवासी मछरिहवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त आनंद मिश्रा को ग्राम मछरिहवा से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया जा रहा है।
*वायरल हो रहे वीडियो के बारे में कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।*
*आईजी डॉ0 राकेश सिंह द्वारा रेंज मीडिया सेल में कार्यरत पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें