*हमारे देश वासियों हमें जिस भी नाम से पुकारोंगें जैसे हिन्दूस्तान, इंडिया, भारत हां मैं तुम्हारा भारत हुं*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
हां, मै तुम्हारा भारत हूं
किसी के लिए हिन्दुस्तान
तो किसी के लिए इंडिया हूं
चाहे जिस नाम से पुकारो
हां,मै तुम्हारा भारत हूं।
जिसने भी सोचा भूख से
मर जायेगा मेरा भारत
उनसे कहो खेतों में
भारत का किसान खड़ा है।
हमको कमजोर समझने की
गलती कभी न करना
हम वो मजबूत नींव हैं
जिसके लिए हिमालय
आज भी आलीशान खड़ा है।
ऐ दोस्त ! तू भी सुन ले जरा
चौराहे पर जाने की अब
तू जिद मत कर लेना
वर्दी पहन वहां भी तेरे लिए
भारत मां का जवान खड़ा है।
विश्व के हर क्षेत्र में
कोरोना का कहर बरसा है
हमको क्या बीमार करेगा
हर अस्पताल में देख लो
भारत का भगवान खड़ा है।
अमीर-गरीब यहां कोई नहीं
हम सब भारतवासी हैं
जहां सिकंदर ने भी घुटने टेके
ऐसा हमारा हिन्दुस्तान खड़ा है।
सत्य है ,जान है तो जहान है
इस मंत्र से ही इंसान है
आर्थिक मजबूती फिर कर लेंगे
आज जान की परवाह करने वाला
विश्व में सिर्फ हिंदुस्तान खड़ा है।
हां मै ही तुम्हारा भारत हूं
इतिहास से लेकर वर्तमान में
आज हर भारतवासी के लिए
मेरी ज़मीं मेरा आसमान खड़ा है।
कभी मुग़ल, तो कभी अंग्रेज
हर बार आजादी का युद्ध लड़ा
जब- जब हमसे पंगा लिया
बलिदान के लिए भारत खड़ा है।
देखो फिजा फिर बदल गई
हर योद्धा फिर तैयार हुआ,
दिन-रात शत्रु को हराने के लिए
डाक्टर-प्रशासन यहां खड़ा है।
हां मै तुम्हारा ही भारत हूं।
जहां हर भारतवासी आज
मेरा है अभिमान बना
अनेकता में एकता जो
भारत की मिसाल है
आज देखो अपनी औलाद के लिए
मेरी मां, मेरा पिता
हां मेरा हिंदुस्तान खड़ा है।
हां मेरा हिंदुस्तान खड़ा है।।
🙏🌺 वंदन अभिनंदन सुप्रभात!!🙏🌺
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें