सुबह से शाम! दुखदायी खबरों के नाम। का. चिरौंजी लाल नहीं रहे।
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
अत्यंत कष्ट और वेदना के साथ सूचित कर रहा हूँ कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बहुत ही समर्पित नेता कामरेड चिरौंजी लाल यादव नहीं रहे।
वे पिछले कई सालों से अस्वस्थ चल रहे थे और जनपद- पीलीभीत के पूरनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर रह कर स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। वे अविवाहित थे और पार्टी साथी ही उनकी देखभाल करते थे। भाकपा राज्य नेतृत्व ने भी इलाज में संभव मदद की।
कर्तव्यनिष्ठ और कठोर अनुशासन के धनी का. चिरौंजी लाल युवावस्था में ही कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़ गए थे। वे अखिल भारतीय नौजवान सभा के स्थानीय पदाधिकारी रहे। वर्षों तक भाकपा के जिला सचिव एवं राज्य काउंसिल के सदस्य रहे। उनकी एक एक सांस शोषितों पीड़ितों के लिए संघर्ष और भाकपा के विकास के लिए समर्पित थी।
उनके निधन से भाकपा और वामपंथी आंदोलन की अपूरणीय क्षति हुई है। संकल्पित संघर्षों और व्यवस्था परिवर्तन के लिए आंदोलनों से ही उसकी भरपाई की जा सकती है।
भाकपा राज्य काउंसिल और मैं स्वयं उनके निधन पर गहरा दुखित हैं। हम उन्हें क्रांतिकारी नमन पेश करते हैं।
उनकी अंत्येष्टि पूरनपुर में ही आज रात तक की जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें