*विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण-जिला कारागार, गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण-जिला कारागार, गोण्डा।प्रेस-विज्ञप्ति (दिनांकित-15.04.2021)उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मयंक कुमार जैन के निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक-15.04.2021 को जिला कारागार, गोण्डा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन एवं निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव सुश्री सुषमा द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया गया। विधिक साक्षरता शिविर का आरम्भ भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराकर उसका तात्पर्य बताते हुए किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित समस्त बन्दियों को कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करने एवं अनिवार्य रूप से साफ-सफाई व आवश्यक दूरी बनाये रखने हेतु बताया गया। सचिव द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के सन्दर्भ में संवैधानिक उपबन्ध, दण्ड प्रक्रिया संहिता में वर्णित उपबन्ध व माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये अद्यतन निर्णयों पर भी विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। सचिव द्वारा कारागार अस्पताल का निरीक्षण करते समय इलाज हेतु भर्ती बंदीगण के स्वास्थ्य आदि के बारे में पंूछताछ किया गया। बन्दीगण के समुचित इलाज हेतु जेल अधीक्षक व फार्मासिस्ट को निर्देशित किया गया। भोजनालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु बताया गया। सचिव द्वारा महिला बैरक का निरीक्षण करते समय महिला बन्दियों तथा उनमें से गर्भवती एवं धात्री को उनके खान-पान, रहन-सहन एवं शुद्ध पेयजल सम्बन्धित सुविधाओं एवं उनकी उचित सुरक्षा के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला कारागार के अधीक्षक शशिकान्त, जेलर दीपांकर भारती तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा व पी0एल0वी0 श्रीमती कंचन सिंह आदि अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें