*परसपुर थाना क्षेत्र में एक गोवंश कि संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु,विभिन्न हिन्दू संगठनों ने लगाया हत्या का आरोप**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो शिव कुमार द्विवेदी गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर जनपद के ब्लाक परसपुर थानाक्षेत्र के भौरीगंज पठान पुरवा में कल दिनांक 5 अप्रैल की रात्रि में एक रक्तरंजित गोवंश की लाश मिलने पर छेत्र में सनसनी फ़ैल गई स्थानीय लोगो द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी गई जिस पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है,स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों द्वारा उक्त गोवंश की हत्या किए जाने की तहरीर स्थानीय थाना में दी गई ,तहरीर में इससे भी पूर्व थाना क्षेत्र में अन्य कई गोवंश की हत्या किए जाने का उललेख किया गया है स्थानीय पुलिस द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाने से स्थानीय जनता और विभिन्न हिन्दू संगठनों में घोर रोष व्याप्त है एक तरफ जहां योगी सरकार द्वारा गोवंश की रछा किए जाने हेतु पूरे प्रदेश में तमाम उपाय किए जा रहे है वहीं गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र में एसी घटनाएं होना आम बात है, छेत्राधिकरी कर्नलगंज श्री मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि उसको चोट लगी है कैसे लगी है इसकी जानकारी की जा रही है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें